Dhaara News

रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा ने बुलाई आपातकालीन बैठक, पीड़ित परिवार से सुबह 11 बजे मुलाकात

रिसाली भाटा निवासी रोशन कुमार देवांगन (22 वर्ष) की गणेश नगर में बिजली लाइन सुधारते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना दोपहर 3:30 बजे की है। रोशन रिसाली नगर निगम के ठेके पर काम कर रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, रोशन कुमार देवांगन पिता टीकेश्वर देवांगन नवई थाना क्षेत्र के रिसाली भाटा के रहने वाले थे। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ठेकेदार की लापरवाही और सुरक्षा की कमी
स्थानीय लोगों और परिजनों ने रिसाली नगर निगम के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण (हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट) उपलब्ध नहीं थे। सुरक्षा मानकों की भारी कमी के चलते यह घटना हुई।

महापौर शशि सिन्हा का त्वरित एक्शन
देर रात महापौर शशि सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आपातकालीन बैठक की सूचना जारी की।
कार्यक्रम
रविवार सुबह 11:00 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात
मुलाकात के तुरंत बाद रिसाली नगर निगम में आपातकालीन बैठक होगी।
बैठक में संबंधित विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी और महापौर परिषद के सदस्य अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। बैठक में ठेकेदार की लापरवाही, सुरक्षा उपकरणों की कमी और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की सख्त समीक्षा की जाएगी।
महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment