Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. जहां अब राज्य सरकार ने इस योजना के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है. वहीं इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश भर की महिलाएं 30 जून तक e-KYC करा सकेंगी.
महतारी वंदन योजना के लिए e-KYC जरूरी – लक्ष्मी राजवाड़े
महतारी वंदन योजना के लिए कराए जाने वाले ई-केवाईसी को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 30 जून तक प्रदेश में e-KYC कराई जाएगी. e-KYC होने से रुके हुए पैसे एक साथ महिलाओं को मिलेंगे. उन्होंने बताया कि फिलहाल महतारी वंदन योजना के लिए E-KYC प्रक्रिया चल रही है. इसकी प्रक्रिया नि:शुल्क है, पंचायत भवन और वार्ड कार्यालय में इसकी सुविधा दी गई है.ई-केवाईसी कैसे करें?
- महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने वाली पात्र महिलाएं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड ऑफिस और पंचायत कार्यालय में जाकर e-KYC करा सकती हैं.
- इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं को अपना आधार कार्ड देना होगा.
- आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कनेक्ट रहना चाहिए.
- पात्र महिलाओं को फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन कराना होगा.







