Dhaara News

पंडवानी की शान तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में ICU में चल रहा इलाज

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की विश्वविख्यात लोक कलाकार और पंडवानी परंपरा की महान हस्ती तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मेडिकल आईसीयू में रखा गया है।

ICU में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक जांच के बाद तीजन बाई को सीधे मेडिकल आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन चिकित्सक पूरी सतर्कता के साथ इलाज कर रहे हैं।

लोककला की जीवंत पहचान

पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई को देश और दुनिया में पंडवानी कला की सबसे बड़ी प्रतिनिधि माना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद कला जगत, कलाकारों और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है।

देशभर में चिंता की लहर

जैसे ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी सामने आई, लोककला प्रेमियों और अनुयायियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी है। सभी की निगाहें अब उनके स्वास्थ्य अपडेट पर टिकी हैं।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment