Dhaara News

बड़ी जीत: ‘धारा न्यूज़’ की खबर का धमाकेदार असर!ग्राम अंडा में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जागा प्रशासन, हैंडपंप का मरम्मत कार्य शुरू

 

दुर्ग (ग्राम अंडा): सुशासन की धमक और पत्रकारिता की ताकत का असर ग्राम पंचायत अंडा में देखने को मिल रहा है। ‘धारा न्यूज़’ ने जैसे ही आबादी पारा में हैंडपंप निर्माण में 1.50 लाख रुपये के संभावित बंदरबांट और गुणवत्ताहीन काम की पोल खोली, पंचायत महकमे में खलबली मच गई।

भ्रष्टाचार पर सुशासन की मरम्मत

खबर के वायरल होते ही, जिस निर्माण कार्य को अधूरा और घटिया छोड़ दिया गया था, उसकी मरम्मत का काम आनन-फानन में चालू कर दिया गया है। मौके पर मजदूर और मिस्त्री काम की कमियों को सुधारने में जुट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी आवाज़ उठाने और न्यूज़ के दबाव का ही परिणाम है कि आज जिम्मेदार लोग मौके पर सुधार कार्य करवा रहे हैं।

प्राक्कलन (Estimate) से होगा बड़ा खुलासा

हालांकि मरम्मत कार्य शुरू हो गया है, लेकिन असली सच अभी भी फाइलों में छिपा है। निर्माण कार्य का अधिकृत प्राक्कलन (Estimate) सामने आने पर कई अन्य चौंकाने वाले तथ्य उजागर होने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं और सरकारी राशि का असल उपयोग कहाँ हुआ, इसका पर्दाफाश एस्टीमेट मिलते ही होगा।

धारा न्यूज़ की पैनी नज़रबहरहाल, केवल मरम्मत कर देने से भ्रष्टाचार के दाग नहीं धुलेंगे। धारा न्यूज़ इस मामले पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है। एस्टीमेट आने के बाद हम फिर से जनता के सामने सच रखेंगे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment