Dhaara News

अतिक्रमण करने वालों का अलग ही जलवा, पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज

 

कुथरेल। ग्राम कुथरेल में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की पहल करने वाले ग्रामीण मुकेश देशमुख की शिकायत पर पुलिस ने गांव के देवनाथ देशमुख एवं उनकी पत्नी धनेश्वरी देशमुख के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश देशमुख ने शिकायत में बताया कि गांव में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए उन्होंने ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से पहल की थी। आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर देवनाथ देशमुख उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखने लगा।

शिकायत के अनुसार 25 जनवरी 2025 से 9 जून 2026 के बीच कई बार देवनाथ देशमुख एवं उनकी पत्नी धनेश्वरी देशमुख ने सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें देखकर अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना मुकेश देशमुख की दुकान के सामने एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होने का आरोप लगाया गया है।

मुकेश देशमुख का कहना है कि सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment