दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मरौदा-पुरैना मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष मनोज साहू ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश तथा सहमति से नई टीम का गठन किया। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार टुकेंद्र यादव, हरिश्याम तिवारी, योगेश धनकर, राजेश यादव एवं डॉ. नीरज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गांधी बाघ और प्रताप सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। वहीं गोविंद निषाद, चंद्र प्रकाश, सचिन लहरे, शंकर ढीमर, पी. विष्णु एवं परम परमेश्वर को मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा देवेंद्र साहू (राहुल) को कोषाध्यक्ष, केशव साहू को सह-कोषाध्यक्ष, अशोक नायक को कार्यालय प्रभारी तथा समीर तांडी को सह-कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, प्रशिक्षण, खेल एवं कला, शासकीय योजना, विधि अनुसंधान सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभार भी सौंपे गए हैं।
नई कार्यकारिणी में कुल 50 पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को स्थान दिया गया है। मंडल अध्यक्ष मनोज साहू ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।








