Dhaara News

मरोदा पुरैना मंडल में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी मरोदा पुरैना मंडल के वार्ड क्रमांक 21, स्टेशन मरोदा स्थित बूथ क्रमांक 232 में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना एवं देखा गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में युवाओं की प्रेरणादायक कहानियों, सामाजिक पहल तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने युवाओं के नवाचार, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए नागरिकों से समाज और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्री रामकिशन विधि यादव जी (पार्षद वार्ड क्रमांक 13), श्री नरेंद्र निर्मलकर जी (महामंत्री), श्री डामन सार्वा जी (मरोदा पुरैना मंडल मन की बात प्रभारी), श्री कृष्णा ठाकुर जी (युवा प्रमुख), श्रीमती टिकेश्वरी चन्द्रवंशी (बुध अध्यय), श्रीमती प्रेमीन साहू जी (बूथ सचिव), श्रीमती लक्ष्मी नंदेश्वर जी (बूथ प्रमुख), श्रीमती सद्भाम विश्वकर्मा जी (महिला मोर्चा कार्यकर्ता), श्रीमती संगीता साहू जी, श्रीमती रंभा जी, श्रीमती बिसंतीन जी, श्रीमती सावित्री निर्मलकर, श्रीमती बिदिरानी जी, श्रीमती सावित्री निर्मलकर, श्रीमती सावित्री विश्वकर्मा, श्रीमती सावित्री बाई, श्रीमती चैती बाई जी, श्रीमती सीमा देवी जी, श्रीमती बिंदिया रानी जी, श्रीमती लक्ष्मी निर्मलकर जी, श्रीमती आसीन साहू जी, श्रीमती भगवती साहू जी, श्रीमती संतोषी साहू जी, श्रीमती उत्तरा बाई, श्रीमती सावित्री साहू जी, श्रीमती राधा साहू जी, श्रीमती दसमत साहू जी, श्रीमती मालती साहू जी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment