दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल से आत्मीय मेल-मुलाकात की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष रूपेश यादव ने सांसद का स्वागत करते हुए युवा मोर्चा की आगामी गतिविधियों और संगठन विस्तार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं को जोड़कर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर महामंत्री मनदीप सिंह एवं राजा डहरिया, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष श्वेता यादव, उपाध्यक्ष सागर नायडू, गणेश पटेल, सन्नी यादव, कविता नाग और दुर्गेश सिन्हा, मंत्री परितोष शर्मा, गजेंद्र यादव और हर्ष डोंगरे सहित आर्यन चंदेल, पार्षद विधि यादव और पूनम चंद उपस्थित रहे।








