Dhaara News

देशभक्ति के रंग में रंगा सेजस विद्यालय निकुम

निकुम। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निकुम में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती एस. देवराजन, पालक समिति अध्यक्ष दिलीप साहू सहित वरिष्ठ पंच राम देशमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माधव देशमुख, सरपंच भागवत पटेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।
विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment