Dhaara News

विधायक की अनुपस्थिति में भी जनसेवा जारी, निज सहायक की तत्परता से जरूरतमंद महिला को मिला वॉकर

 

दुर्ग ग्रामीण। जनसेवा केवल जनप्रतिनिधि की मौजूदगी तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनकी अनुपस्थिति में भी आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना महत्वपूर्ण है। इसका उदाहरण दुर्ग ग्रामीण विधायक के निज सहायक की तत्परता से देखने को मिला।

 

ग्राम कोटनी, नगपुरा निवासी श्रीमती महेश्वरी निषाद अपने पति श्री गोपी राम निषाद की चलने-फिरने में आ रही परेशानी को लेकर विधायक निवास पहुंचीं। उस समय विधायक क्षेत्रीय दौरे पर थे। महिला की समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक के निज सहायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल पहल की और आवश्यक निर्देश प्राप्त कर जरूरतमंद परिवार को वॉकर उपलब्ध कराया।

 

इस त्वरित सहायता से पीड़ित परिवार को राहत मिली। खास बात यह रही कि विधायक की अनुपस्थिति में भी उनकी जनसेवा की व्यवस्था सक्रिय रही और जरूरतमंद की समस्या को प्राथमिकता देते हुए सहायता पहुंचाई गई।

 

विधायक का संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद उनके निवास से निराश होकर न लौटे। इसी भावना के अनुरूप निज सहायक की सक्रियता ने यह संदेश दिया कि जनसेवा में तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भूमिका बेहद अहम है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment