Dhaara News

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP विधायक अजय चंद्राकर का तंज, बोले- व्यापारियों को भी नहीं मंजूर आंदोलन

रायपुर। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति अभी क्षेत्रीय दल की है. कांग्रेस को अब किसी पर भरोसा नहीं है. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, और चुनाव आयोग के हलफनामे पर भी प्रश्न उठाया है. कांग्रेस अराजकता पैदा करने के लिए राजनीति कर रही है. व्यापारी भी उस प्रदर्शन का विरोध कर रहे हैं.

वहीं कांग्रेस के दिल्ली आंदोलन पर बीजेपी के पोस्ट “कृपया उन्हें भेजें, खड़गे जी बोलेंगे तुम नहीं आओगे तो तुम्हारा बाप भी आयेगा” पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि खड़गे की भाषा की देशव्यापी निंदा हुई. उसको यही दफन कर दिया जाए. इतना बड़ा वाक्यांश नहीं है कि रोज दोहराया जाए.

वहीं भिलाई में 4 करोड़ नगदी पकड़ाए जाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज के संघ कार्यालय के पैसा जाने वाले तंज पर अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष को कुछ भी नहीं मालूम. नागपुर, दिल्ली या मुंबई जा रहा था, इसका क्या आधार है? दरअसल, कांग्रेस जनहित के मुद्दों से कट चुकी है. ऊलूल-जुलूल बात करके छपने का प्रयास करती है. राजनीति के लिए कोई तथ्य कांग्रेस के पास नहीं है.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment