Dhaara News

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले, ये है पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार, 30 अक्टूबर की देर रात जारी तबादला सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी, उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और नगर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।

रिचा मिश्रा को बिलासपुर यातायात की कमान

तबादला सूची के अनुसार रिचा मिश्रा को बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे नारायणपुर में 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की सेनानी के रूप में पदस्थ थीं।वहीं बलंतूराम भगत को सूरजपुर की 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल से रायगढ़ की 6वीं वाहिनी में उप सेनानी के पद पर भेजा गया है।शैलेंद्र कुमार पांडेय को बिलासपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी से हटाकर बलरामपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह रामगोपाल करियारे को कटघोरा से स्थानांतरित कर बेमेतरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

रायपुर पुलिस व्यवस्था में भी हुए बदलाव

राजधानी रायपुर में भी अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। लितेश सिंह को गरियाबंद में उप पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर रायपुर नगरीय क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) बनाया गया है।मणीशंकर चंद्रा को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से स्थानांतरित कर रायपुर पुलिस लाइन में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सौरभ उईके को सुकमा में उप पुलिस अधीक्षक (एसपी कार्यालय) के पद से रायपुर सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

नीलेश द्विवेदी और माया शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

इस प्रशासनिक फेरबदल में नीलेश द्विवेदी को रायपुर पुलिस लाइन के सहायक पुलिस आयुक्त पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।इसके अलावा माया शर्मा को बालोद में उप पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

 

33 अधिकारियों की नई पदस्थापना से बदलेगा पुलिस प्रशासनिक ढांचा

राज्य पुलिस सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले के साथ ही प्रदेश के कई जिलों और पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारियों का नए सिरे से वितरण किया गया है। इस फेरबदल में यातायात व्यवस्था, जिला पुलिस प्रशासन, सशस्त्र बल और पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं को शामिल किया गया है

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment