Dhaara News

ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटना रोकने बड़ी पहल, सड़कों पर पशु देखें या खतरा महसूस करें, तो 9178944838 नंबर पर फोन करें

जिलें में बेसहारा मवेशियों के कारण लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर, वहां से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित और समुचित व्यवस्था के साथ रखा जा रहा है। संबंधित ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर पशुपालकों पर जुर्माना भी लगा रही हैं, ताकि वे अपने मवेशियों कोखुला न छोड़ें। अभियान को सुचारू और प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी और सक्रिय टीम भी गठित कीगई है।

यदि आप सड़कों पर पशु देखें या कोई खतरा

इन अधिकारियों को करें संपर्क

जनपद पंचायत दुर्ग 9424160405

जनपद पंचायत पाटन 8269188457

जनपद पंचायत धमधा 9893920256

उप संचालक पंचायत 9178944838

Durg कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ बजरंग कुमार दुबे की निगरानी में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने यह अभियान चलाया जा रहा है। इस काम के लिए उप संचालक पंचायत आकाश सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ जनपद पंचायतों के
सीईओ, ग्राम सचिव और तकनीकी सहायकों की एक विशेष टीम गठित गई की है। काऊ कैचर की नियमित व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है ताकि पशुओं को सुरक्षित ढंग से पकड़ा जा सके और उनकी देखरेख में कोई चूक न हो। गए स्थानीय ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को जागरूक करें कि अपने मवेशियों को सड़क पर न छोड़े। क्योंकि यह न केवल दूसरों की जान को खतरे में डालता है, बल्कि पशु के लिए भी घातक हो सकता है।
dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment