Dhaara News

रक्षाबंधन से पहले क्वार्टर में ‘रंगीन शाम’! स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारी की खुली पोल, भाई ने कर दी जमकर खातिरदारी

 

जिला संवाददाता।जिला पंचायत के अधीन आवासीय क्वार्टर में रक्षाबंधन से ठीक पहले घटी एक कथित घटना इन दिनों कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े एक कर्मचारी को क्वार्टर में एक महिला के साथ उसके परिजनों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और कर्मचारी की कथित तौर पर पिटाई भी कर दी गई।

 

सूत्रों के मुताबिक मामला रक्षाबंधन के आसपास का है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की पत्नी कुछ समय से जिले से बाहर थी और रक्षाबंधन तक उसके लौटने की संभावना कम बताई जा रही थी। लेकिन अचानक वह अपने भाई के साथ निर्धारित समय से पहले ही वापस क्वार्टर पहुंच गई। इसके बाद जो नजारा सामने आया, उसने पूरे मामले को ही पलट दिया।

 

बताया जा रहा है कि क्वार्टर के भीतर कर्मचारी एक महिला के साथ मौजूद था। अचानक पत्नी और उसके भाई के पहुंचने से मामला खुल गया। इसके बाद कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और कथित तौर पर कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रक्षाबंधन से पहले बहन की ‘रक्षा’ के नाम पर भाई ने भी अपना गुस्सा खुलकर जाहिर किया।

 

*प्रशिक्षण के दिन ही खुल गई ‘पोल’*

 

इस पूरे घटनाक्रम का एक दिलचस्प पहलू यह भी बताया जा रहा है कि उसी दिन संबंधित संस्थान में कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित था। क्वार्टर में हुए हंगामे की भनक कुछ कर्मचारियों तक भी पहुंच गई और कुछ लोगों ने घटनाक्रम को प्रत्यक्ष रूप से देख लिया। इसके बाद मामला संबंधित विभाग के कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

 

कर्मचारी की निजी जिंदगी से जुड़ा यह मामला अब उसके पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल मचाने वाला बताया जा रहा है। हालांकि घटना को लेकर किसी आधिकारिक शिकायत, पुलिस कार्रवाई या विभागीय जांच की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

 

*नौकरी सरकारी, लेकिन क्वार्टर में ‘प्राइवेट मामला’!*

 

घटना के बाद कर्मचारियों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कोई इसे पारिवारिक विवाद बता रहा है तो कोई सरकारी आवास के कथित दुरुपयोग का सवाल उठा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि सरकारी क्वार्टर में वास्तव में ऐसा घटनाक्रम हुआ है, तो क्या विभाग इस मामले की कोई जांच करेगा?

 

फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले क्वार्टर में हुआ यह कथित हाई-वोल्टेज ड्रामा कर्मचारियों के बीच ‘रक्षाबंधन स्पेशल कांड’ के रूप में चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment