Dhaara News

AAJ KA PANCHANG : प्रतिप्रदा तिथि पर कुबेर और ब्रह्माजी का अधिकार, त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग में करें पूजा

 

हैदराबाद: आज 24 अगस्त, 2025 रविवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज चंद्र दर्शन है. आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है.

24 अगस्त का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : भाद्रपद
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  4. दिन : रविवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  6. योग : शिव
  7. नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  8. करण : नाग
  9. चंद्र राशि : सिंह
  10. सूर्य राशि : सिंह
  11. सूर्योदय : सुबह 06:18 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:04 बजे
  13. चंद्रोदय : सुबह 06.42 बजे
  14. चंद्रास्त : रात 07.34 बजे
  15. राहुकाल : 17:28 से 19:04
  16. यमगंड : 12:41 से 14:17

नए परिधान और ज्वेलरी पहनने के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:28 से 19:04 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment