Dhaara News

Aditya L1 Mission: आदित्य एल-1 पर इसरो प्रमुख ने दी जानकारी, बताया- एल-1 प्वाइंट पर इस दिन पहुंचेगा

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने आदित्य एल1 से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार बताया कि आदित्य एल1 छह जनवरी को एल1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा।

नई दिल्ली। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने आदित्य एल1 से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने शुक्रवार बताया कि आदित्य एल1 छह जनवरी को एल1 प्वाइंट पर पहुंच जाएगा। उन्होंने समय के बारे में बताया कि एल1 प्वाइंट पर आदित्य एल1 कितने बजे पहुंचेगा इसके बारे में जानकारी बाद में दे दी जाएगी।

आपको बता दें कि आदित्य एल1 मिशन को श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉकेट से दो सितंबर को लांच किया था। यह मिशन सूर्य के अध्ययन के लिए किया गया है। सूर्य के प्रकाश, ऊर्जा और गतिशीलता इन सब की जानकारी आदित्य एल1 देगा।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग