Dhaara News

Israel-Iran war के बीच UAE में फंसे भारतीयों की टेंशन खत्म, स्पाइसजेट के 4 विमानों ने होगी वतन वापसी

Israel-Iran war: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच आज चौथे दिन भी लगातार जंग जारी है. ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी एयरबेस को टारगेट लगातार मिसाइलों और ड्रोन से हमला कर रहा है. इस महायुद्ध के बीच यूएई के कई शहरों में भारतीय नागरिक लोग फंसे हुए हैं, लेकिन अब चिंता की बात नहीं है भारत सरकार इन सभी के वतन वापसी की पूरी तैयारियां कर ली है. इसका जिम्मा स्पाइसजेट विमानन कंपनी को सौपा गया है.

4 स्पेशल फ्लाट्स भरेगी उड़ान

यूएई से आज स्पाइसजैट विमानन कंपनी चार स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी ताकि एयरस्पेस अचानक से बंद होने की वजह से वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा सके. बता दें कि एयरलाइन कंपनी फुजैराह से तीन भारतीय शहरों, दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए ये स्पेशल सर्विस चलाएगी. इसमें मुबंई के लिए दो फ्लाइट्स भी शामिल है. अब जल्द से जल्द यूएई में फंसे यात्री सुरक्षित अपने घर पहुंच सकेंगे.

इन स्पेशल सर्विस के अलावा, स्पाइसजेट 4 मार्च से फुजैराह और दिल्ली के बीच और फुजैराह और मुंबई के बीच अपनी शेड्यूल्ड फ्लाइट्स फिर से शुरू करेगी, जिससे UAE और भारत के बीच कनेक्टिविटी नॉर्मल करने में मदद मिलेगी.

स्पाइसजैट के चेयरमैन ने क्या कहा?

स्पाइसजैट कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा ‘ऐसे समय में हमारी प्राथमिकता उन भारतीय नागरिकों की मदद करना है जो अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं और घर लौटना चाहते हैं। हम अधिकारियों के कोऑर्डिनेशन के लिए उनके आभारी हैं, जिससे ये स्पेशल फ़्लाइट मुमकिन हो पाई हैं. स्पाइसजेट अपने लोगों की मदद के लिए, जहां भी जरूरत होगी, ऐसी और सर्विस चलाने के लिए तैयार है.’

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग