Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मेंडल में एक बार फिर सात ट्रेनें रद्द की गई हैं. सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी नई लाइन कमीशनिंग के लिए नॉनइंटर लॉकिंग का कार्य किया जाना है. जिसके चलते इस रूट में आने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है.
मरम्मत कार्य के चलते कोरबा, तिरुवंतपुरम, रक्सौल और पटना से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होगी. जिससे हजारों यात्रियाें को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.
रद्द होने वाली गाडियां
- कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस दिनांक 28 व 31 जनवरी और 04, 07, 11 व 14 फरवरी को 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी.
- कोचुवेली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस एक्सप्रेस दिनांक 26, 29 जनवरी और 02, 05, 09 व 12 फरवरी को 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी.
- सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 26 जनवरी और 02 एवं 09 फरवरी को 03 फेरे के लिए रद्द रहेगी.
- रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 29 जनवरी और 05 एवं 12 फरवरी को 03 फेरे रद्द रहेगी.
- पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना -चर्लपल्ली एक्सप्रेस दिनांक 26, 28 जनवरी और 02, 04, 09 एवं 11 फरवरी को 06 फेरे रद्द रहेगी.
- चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस दिनांक 28 जनवरी तथा 04 एवं 11 फरवरी को 03 फेरे रद्द रहेगी.
- चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 चर्लपल्ली –पटना एक्सप्रेस दिनांक 30 जनवरी तथा 06 एवं 13 फरवरी को 03 फेरे रद्द रहेगी.








