दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रीतपाल बेलचंदन ने मंत्री केदार कश्यप को पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक गमछा भेंटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।
गौरतलब है कि केदार कश्यप छत्तीसगढ़ शासन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास तथा सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।







