Dhaara News

भिलाई की छात्रा ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज; मरोदा सेक्टर में हर्ष का माहौल

 

भिलाई / हैदराबाद: छत्तीसगढ़ के भिलाई का नाम वैश्विक पटल पर रोशन करते हुए, दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई की कक्षा चौथी की होनहार छात्रा कुमारी अद्विता जिप्पोराह नवाभक्तूल्ला ने आधिकारिक तौर पर गिनिज वर्ल्ड बुक रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अद्विता, भिलाई के मरोदा सेक्टर की निवासी हैं, और उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में गौरव और हर्ष का माहौल है। उन्होंने लार्जेस्ट इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड एन्सेम्बल के कार्य में रिकार्ड कायम किया है।

हैदराबाद के विक्ट्री ऑडिटोरियम में हैलेल म्यूजिक स्कूल द्वारा आयोजित भव्य ‘गिनीज अचीवर्स मीट’ समारोह में उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के आधिकारिक प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह वैश्विक रिकॉर्ड कार्यक्रम 2 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था, जिसमें दुनिया के 22 देशों के 2,000 कीबोर्ड वादकों ने लगातार एक घंटे तक बिना रुके शानदार प्रस्तुति दी थी। इस कड़े परीक्षण के बाद, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा केवल 777 सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को ‘लार्जेस्ट इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड एन्सेम्बल’ के वैश्विक खिताब के लिए आधिकारिक मान्यता दी गई, जिनमें भिलाई की अद्विता भी शामिल हैं।

अद्विता जिप्पोराह, भिलाई स्टील प्लांट के संदीप कुमार नवभक्तुला यू.आर.एम., भिलाई स्टील प्लांट विभाग में कार्यरत की सुपुत्री हैं।

समारोह के दौरान, हैलेल म्यूजिक स्कूल के संस्थापक मि. ऑगस्टिन दांदिनगी ने अद्विता को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनकी कड़ी मेहनत, संगीत के प्रति समर्पण और इतनी कम उम्र में इस असाधारण प्रतिभा की जमकर सराहना की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर व स्थानीय पार्षद सनिर साहू, सहित विद्यालय प्रबंधन और शुभचिंतकों ने अद्विता एवं उनके परिवार को ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

 

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment