Dhaara News

बड़ी खबर: युवा कांग्रेस करेगी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग (RTO) का घेराव

दुर्ग जिला के RTO कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने के आड़ में RTO अधिकारी द्वारा 1500 रुपये प्रति लाइसेन्स बनाने के नाम पर आम जनता से अवैध रूप से वसूली और उगाही की जा रही है. इस सबंध मे युवा कांग्रेस का आरोप है कि लाइसेंस बनाने मे भी आम जनता को लूटा जा रहा है.
अब तक करोड़ों रुपए की हुई अवैध वसूली करने वाले अधिकारी के विरुद्ध
FIR करवाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ जिलाधीश को शिकायत पूर्व मे किया गया था! किन्तु इस अवैध कार्य में संलिप्त प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही किये जाने के विरोध में आक्रोशित होकर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला प्रभारी नरेंद्र वर्मा एवं जिला युवा कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस द्वारा दिनाँक 16.09.2025 दिन मंगलवार को समय 12 बजे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय मालवीय नगर दुर्ग
(RTO) का घेराव कर तालाबंदी की जाएंगी एवं भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ FIR का मांग की जाएंगी।साथ ही अवैध रूप से हो रही वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाएगा.
जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है! उक्त जानकारी दीपांकर साहू महासचिव ( जिला युवा कॉंग्रेस दुर्ग ग्रामीण) ने दी है, उन्होंने RTO से संबंधित शिकायतों को लेकर पीड़ितों को घेराव मे शामिल होने की अपील की है.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment