Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर कई राज्यों के दिग्गज चेहरों को शामिल किया गया है।
राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नाम शामिल
कांग्रेस की इस सूची में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार, और पवन खेड़ा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इसके साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम भी इस सूची में है।एमपी-सीजी के नेता भी करेंगे प्रचार
बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अन्य राज्यों के नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है।- मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और MP PCC चीफ जीतू पटवारी का नाम शामिल है।
- वहीं छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी प्रमुख प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।








