Dhaara News

बिहार चुनाव 2025: मोकामा सीट से अनंत सिंह ने भरा नामांकन, करोड़ों की संपत्ति का किया खुलासा

Anant Singh Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। इसी कड़ी में मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान हजारों समर्थक मौजूद रहे और “अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे। नामांकन से पहले उन्होंने ब्राह्मणी मंदिर में पूजा-अर्चना की और रोड शो करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। करीब 30 किलोमीटर लंबे रोड शो के बाद उन्होंने दोपहर 12:20 बजे नामांकन भरा।

करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारें
नामांकन के दौरान दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, अनंत सिंह के पास 26.66 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 11.22 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। हाल ही में उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपए की टोयोटा लैंड क्रूजर खरीदी है। उनकी पत्नी नीलम देवी उनसे भी ज्यादा संपन्न हैं, जिनके पास 13.07 करोड़ की चल और 49.65 करोड़ की अचल संपत्ति दर्ज है। दोनों के पास करीब 91 लाख रुपए के गहने भी हैं।

वहीं, अनंत सिंह पर 27.49 करोड़ रुपए का लोन और उनकी पत्नी पर 23.51 करोड़ रुपए का बकाया है। इसके अलावा, अनंत सिंह पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण और चोरी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। वे इन मामलों में वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment