बिहार : विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होने जा रही है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, राज्य में भोजपुरी स्टार्स के बीच भी सियासी मुकाबला तेज हो गया है। इस बार छपरा विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि यहां भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव मैदान में हैं, जिन्हें RJD ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दूसरी ओर पावर स्टार पवन सिंह NDA के पक्ष में जोरदार प्रचार में जुटे हुए हैं।








