
दुर्ग जिले के ग्राम रसमड़ा स्थित बालाजी इंडस्ट्री लिमिटेड कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों और सुविधाओं को तत्काल लागू करने हेतु स्थानीय भाजपा नेता चेतन साहू ने अपने मजदूर नेताओ के प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर विधायक ललित चंद्राकर से कार्रवाई की मांग की है.
ज्ञापन में लेख किया गया है कि ठेका श्रमिकों को 2017 से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें मिलने वाले आवश्यक अवकाश को बंद किया गया है उसे तत्काल लागू किया जाए, मासिक वेतन का भुगतान 1 से 10 तारीख तक सुनिश्चित किया जाए एवं एकमुश्त दिए जाने की बात कही है. प्रबंधन द्वारा वर्तमान समय में लंबे समय से नियमित कर्मचारी को वेतन भुगतान ठेका श्रमिकों से भी कम दिया जा रहा है, कंपनी में 20 से 25 वर्षों से कार्य ठेका श्रमिकों को आज तक कुशल श्रमिकों की श्रेणी से वंचित रखा गया है. राष्ट्रीय पर्व में ड्यूटी करने पर डबल हाजिरी देने की मांग की है. वही उड़ीसा से आए कर्मचारियों का पेमेंट स्थानीय कर्मचारियों से अधिक है इस भेदभाव को लेकर स्थानीय मजदूरों में नाराजगी है. विधायक ललित चंद्राकर ने मजदूरों को आश्वासन ही नहीं बल्कि कम्पनी प्रबंधन को निर्देश भी दिया है. बहरहाल आगे समस्या जस के तस बनी रहती है या कोई बदलाव होगा ये तो आने वाले समय में पता चल पाएगा.







