दुर्ग। भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत दुर्ग के संचार एवं संकर्म विभाग के सभापति लोमश चंद्राकर ने जनपद पंचायत क्षेत्र सहित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, ईशर गौरा-गौरी पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर चंद्राकर ने माता महालक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर सदैव बना रहे। दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र के अन्नदाता किसानों, गौपालकों एवं आम नागरिकों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन, अच्छी फसल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। सभी क्षेत्रवासी इन त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं।








