दुर्ग। सेवा और मानवता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए गैलेक्सी वेलफेयर सोसायटी बोरसी एवं श्री ब्लड सेंटर दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 17 मई 2026 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बोरसी स्थित गैलेक्सी हाइट्स कॉलोनी के क्लब हाउस में आयोजित इस शिविर में कॉलोनी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोसायटी के अध्यक्ष श्री के.पी. चंद्राकर ने बताया कि शिविर का सफल आयोजन सचिव श्री तापस कर्मकार के विशेष प्रयासों से संभव हुआ। शिविर में कुल 16 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
मुख्य रक्तदाताओं में जयदेव शर्मा, तापस कर्मकार, रूपेन्द्र पारधी, रंजना मन्नूर, आकृति श्रीवास्तव, कंचन सोनी, प्रेम प्रकाश हरमुख, अखिल मडामे, साकार दुबे और श्वेता मडामे सहित अन्य रहवासी शामिल रहे।
*रक्तदाताओं का सम्मान:* उत्साहवर्धन हेतु सोसायटी के अध्यक्ष के.पी. चंद्राकर, कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन श्रीवास्तव एवं श्री ब्लड सेंटर की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को फल, जूस, प्रशंसा पत्र और सुरक्षा का संदेश देते हुए हेलमेट प्रदान किए गए।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य के.आर. साहू, ऋषभ शुक्ला, अनुसुइया झा, वीरेन्द्र देवांगन, अमित श्रीवास्तव, मीनल जायसवाल और शशि साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन श्रीवास्तव ने श्री ब्लड सेंटर के स्टाफ और कॉलोनी वासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।







