
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ नक्सलियों ने DRG जवानों के वाहन को आईडी से ब्लास्ट कर दिया,
जिसमे 11 जवान शहीद हो गए है, जिसकी पुष्टि एसपी ने कर दी है। घटना के बाद सीएम बघेल ने घायल जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है।
मिली जानकारी के दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने कायराना हरकत की है, जवान वाहन में सवार होकर जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने गाड़ी को ब्लास्ट कर दिया। जिसमे 11 जवानों की मौत हो गई है। वहीँ जवान घटनास्थल पर पहुंच गए है।
