Dhaara News

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 निरीक्षकों के तबादले ,दुर्ग से कई निरीक्षक नक्सल प्रभावित जिलों में भेजे गए, श्रद्धा पाठक कोंडागांव और आनंद शुक्ला बीजापुर रवाना

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 64 निरीक्षकों (Inspector) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं

इस तबादला सूची में दुर्ग जिले से कई निरीक्षकों को नक्सल प्रभावित जिलों में भेजा गया है।

प्रमुख तबादले

निरीक्षक आनंद शुक्ला : जिला दुर्ग से जिला बीजापुर

निरीक्षक राजेश कुमार साहू : जिला दुर्ग से जिला सुकमा

निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) : जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव

निरीक्षक वंदिता पालिकर : जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव

निरीक्षक मनीष शर्मा : जिला दुर्ग से जिला दंतेवाड़ा

निरीक्षक अमर सिंह भारद्वाज : जिला दुर्ग से जिला कांकेर

निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह : जिला दुर्ग से जिला कोंडागांव

इसके अलावा राज्य के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, सरगुजा, कोरिया सहित कई जिलों के निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यह आदेश 8 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, विशेषकर बस्तर संभाग और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment