Dhaara News

BREAKING NEWS: मैत्री गार्डन अब रिसाली नगर निगम का हिस्सा बनेगा? मुख्यमंत्री की सभा में हो सकती है बड़ी घोषणा!

 

 

*कांग्रेस सरकार के गलतियों को सुधारने का बड़ा मौका चुनाव के ठीक पहले हो सकती है यह बड़ा चुनावी वादा*

 

रिसाली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रिसाली नगर निगम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में लगभग 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाना है।

 

इस बीच रिसाली नगर निगम को लेकर एक बड़ी संभावित घोषणा की चर्चा तेज हो गई है। अंदरखाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर निगम के अधीन आने वाले मैत्री गार्डन को रिसाली नगर निगम में शामिल करने की घोषणा मुख्यमंत्री की सभा में हो सकती है।

 

बताया जा रहा है कि मैत्री गार्डन को रिसाली निगम के हिस्से में लाने का प्रस्ताव निगम के राजस्व स्रोतों को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है। यदि यह घोषणा होती है और प्रस्ताव पर अमल किया जाता है तो रिसाली नगर निगम को राजस्व के लिहाज से नया आधार मिल सकता है।

 

फिलहाल इस संभावित घोषणा को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने चल रही चर्चाओं ने मुख्यमंत्री की सभा को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

 

अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री की सभा पर टिकी हैं। क्या 30 करोड़ के विकास कार्यों के साथ मैत्री गार्डन को रिसाली नगर निगम में शामिल करने का बड़ा चुनावी वादा भी सामने आएगा?

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment