Delhi AQI: दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार सुबह हवा की गुणवत्ता इतनी बिगड़ चुकी है कि लोगों के लिए सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने अपने ताजा आंकड़ों में दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया है, जो सीधे ‘सीवियर’ श्रेणी में आता है.
CPCB के अनुसार दिल्ली के अलावा हरियाणा और कुछ यूपी के इलाकों में भी हवा काफी खराब है. ग्रेटर नोएडा का AQI 452 तक दर्ज किया गया, जो ‘सीवियर’ श्रेणी में काफी खतरनाक स्तर पर है. दिल्ली का AQI भी 400 के पार है, जबकि NCR के कई शहर इससे भी अधिक खराब गुणवत्ता वाली हवा झेल रहे हैं.








