Dhaara News

बेलगाम कानून व्यवस्था के आरोप में किया मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन

गुलाब @ अंजोरा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपराधियों के संरक्षण और बेलगाम कानून व्यवस्था के विरोध में आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा मंडल द्वारा बस स्टैंड अंजोरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका गया है। इस दौरान अंजोरा व जेवरा सिरसा चौकी के पुलिस सहित भारी बल तैनात किए गए थे। महामंत्री ललित चंद्राकर जलते पुतले को घसीटते हुए 50 मीटर दौड़ते रहे जिसके पीछे पीछे पुलिस भी दौड़ती रही। पुतले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगाया गया था। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दुर्ग ललित चंद्राकर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू, भाजपा अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, मंडल महामंत्री उमाशंकर साहू, शिव निषाद, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण देशमुख, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक साहू, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री जीतू देवांगन, लिकेश्वर देशमुख, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदू निर्मलकर, ताम्रध्वज साहू, पुराण देशमुख, मिथलेश साहू, ओम सोनी, कपिल साहू, नोमेश साहू, श्रीकांत बैरागी, सोनू यादव, इशु साहू, अंकित सारथी, प्रवीण विश्वकर्मा, भरत साहू, गौतम साहू, ईश्वर साहू, प्रकाश साहू, अंकित यादव, निन्नी यादव, चीकू साहू, पिंटू साहू, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग