CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में आज महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध मुख्य रूप से लगातार बढ़ती महंगाई, रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और उपलब्धता की कमी को लेकर किया गया. प्रदर्शनकारियों ने खाली गैस सिलेंडर हाथ में लेकर सड़कों पर निकलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले.








