CG News: राजनांदगांव जिले के देवादा मेंटल हास्पिटल में भर्ती मरीज की हत्या होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां अज्ञात आरोपी ने हमला कर दिया था. सूचना मिलने पर उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज हास्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की बारिकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया गया कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों में से ही किसी एक द्वारा यह घटना किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवादा मेंटल हास्पिटल में उपचार हेतु कामता प्रसाद 42 वर्ष को उपचार हेतु भर्ती किया गया था. बताया गया कि बीती रात अज्ञात आरोपी ने कामता प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी के साथ संघर्ष भी हुआ होगा. इधर पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरु कर दी है. बताया गया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, लेकिन वह चालू हालत में नहीं है. जिसके चलते भी पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि जांच शुरु कर दी गई है.







