Dhaara News

CG News: होली में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की ‘चाबुक’, रायपुर में 130 वाहन चालकों से वसूला चालान

होली के पहले शहर में 42 जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे. शाम से लेकर देर रात तक ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और इसी दौरान ये सभी चालक पकड़े गए. साफ है कि चेतावनी पहले दी गई थी, लेकिन अनदेखी महंगी पड़ गई.

CG News: कहते हैं समझदार को इशारा ही काफी होता है, लेकिन रायपुर में शराब प्रेमियों को तो अपील और चेतावनी दोनों ही समझ नहीं आ रही हैं. पुलिस लगातार कह रही है कि शराब पीकर गाड़ी मत चलाइए. हमने भी खबरों के जरिए बार-बार बताया कि होली के पहले पुलिस एक्शन मोड में है, संभल जाइए. लेकिन जब लोग नहीं माने, तो उसका नतीजा कल 130 वाहन चालकों को भुगतना पड़ा.

रातभर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कल हमने आपको दिखाया था कि किस तरह पुलिस चेकपोस्ट और पीसीआर के साथ पूरी तरह तैयार खड़ी है और ठीक वैसा ही नजारा देखने को मिला. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रात भर चेकिंग अभियान चलाया और 130 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए. इनमें 39 कार, 73 मोटरसाइकिल, 3 ट्रक और 15 टाटा एस, पिकअप व ई-रिक्शा शामिल हैं. सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया. जब्त वाहन यातायात मुख्यालय और संबंधित थानों में खड़े कराए गए हैं.

होली के पहले शहर में 42 जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे. शाम से लेकर देर रात तक ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और इसी दौरान ये सभी चालक पकड़े गए. साफ है कि चेतावनी पहले दी गई थी, लेकिन अनदेखी महंगी पड़ गई.

613 लोगों पर की गई कार्रवाई

इधर रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने भी होली चेकिंग अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया. शाम से ही पीसीआर और चेकिंग पोस्ट सक्रिय रहे. एक ही अभियान में कुल 613 लोगों पर कार्रवाई की गई. ग्रामीण पुलिस ने एक ही रात में 158 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की.

इसके साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की तामील की गई और कुल 223 वारंट तामील किए गए. 119 लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, ताकि त्योहार के दौरान शांति भंग ना हो. एक व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ. 12 लोगों पर आबकारी एक्ट, 99 पर कोटपा एक्ट और 6 पर जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. ग्रामीण इलाकों में 49 गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई. वहीं 18 चाकूबाज प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई, ताकि होली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग