Dhaara News

CG Politics: कांग्रेस के आदिवासी गौरव पर्व पर भाजपा ने दागे नौ सवाल, आरक्षण पर सरकार को घेरा

CG Politics: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी गौरव दिवस मना रही कांग्रेस सरकार पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जुबानी हमला बोला है।

रायपुर। राज्य ब्यूरो। CG Politics: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी गौरव दिवस मना रही कांग्रेस सरकार पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जुबानी हमला बोला है। प्रेस वार्ता में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम व प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने नौ सवालों के जरिए कांग्रेस सरकार को घेरा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छत्‍तीसगढ़ में आदिवासी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, आदिवासी समाज पर लगातार अनाचार हो रहे हैं, आदिवासी मां-बहनों की अस्मिता लूटी जा रही है ओर उन्हें मिले अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। क्या इसी बात का गौरव दिवस मनाएं ?

मरकाम ने कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में आदिवासियों के उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही थीं, उन्हें प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर रोक दिया है। वनांचल क्षेत्र में भाजपा को कमजोर करने भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट किलिंग सहित अनेक तरीकों से प्रताड़ित किया है।

आरक्षण पर सरकार को घेरा

देवलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आदिवासी समाज का आरक्षण 20 से 32 प्रतिशत किया और भाजपा सरकार में लगातार इसका लाभ आदिवासी समाज को मिलता रहा और कांग्रेस सरकार जानबूझ कर यह केस हाई कोर्ट में हारी और आरक्षण के विरुद्ध याचिका लगाने वालों को पुरुस्कृत कर राज्य मंत्री बनाया।

भाजपा ने सरकार से पूछे ये नौ सवाल

1. 39 हजार आदिवासी बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है? अब तक दोषियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

2. कांग्रेस राज में एनीमिया के मामले में छत्तीसगढ़ देश में पहले स्थान पर पहुंचा, परंतु उसकी रोकथाम की दिशा में कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया?

3. आदिवासी छात्रों के नामांकन में इतनी बड़ी कमी क्यों?

4. आदिवासी बच्चों के आवासीय विद्यालय जर्जर क्यों?

5. तेंदूपता की कम खरीदी और कम भुगतान क्यों?

6 आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा क्यों?

7.आदिवासियों की संस्कृति छीनकर मतांतरण का खेल खेलने वालों को सरकार का संरक्षण क्यों?

8.आदिवासी छात्रावास में बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म क्यों?

9.आदिवासियों का आरक्षण छीनने षड्यंत्र क्यों?

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग