Dhaara News

CG Summer Special Train: गर्मी में राहत, हटिया से मुंबई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन…जानें कब से होगी शुरू

रायपुर। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 फेरों के साथ संचालित होगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

कब चलेगी स्पेशल ट्रेन

08609 हटिया–एलटीटी समर स्पेशल 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक हर सोमवार को रवाना होगी।
वहीं 08610 एलटीटी–हटिया समर स्पेशल 22 अप्रैल से 17 जून 2026 तक हर बुधवार को संचालित की जाएगी।

हटिया से मुंबई तक का टाइम टेबल

हटिया से यह ट्रेन शाम 4:20 बजे रवाना होगी।
बिलासपुर में रात 1:15 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट रुकने के बाद आगे बढ़ेगी।
रायपुर में रात 2:55 बजे आगमन और 3:00 बजे प्रस्थान होगा।
दुर्ग में सुबह 3:55 बजे और गोंदिया में 5:48 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन बुधवार रात 12:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

मुंबई से हटिया की वापसी यात्रा

एलटीटी से यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे रवाना होगी।
अगले दिन गोंदिया सुबह 3:08 बजे, दुर्ग 5:20 बजे, रायपुर 6:00 बजे और बिलासपुर 7:45 बजे पहुंचेगी।
हटिया में ट्रेन शाम 6:00 बजे पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे सहित कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी।

कन्फर्म टिकट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद

रेलवे के अनुसार इस अतिरिक्त सेवा से छत्तीसगढ़ और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ज्यादा सीट उपलब्ध होने से कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना भी बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment