Dhaara News

CG Weather Forcast: छत्तीसगढ़ में हर दिन गिर रहा पारा, सरगुजा में कड़कड़ाती ठंड तो रायपुर में अलाव जलाने के इंतजाम

छ्त्तीसगढ़ का मौसमः बादल छटने के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ना स्टार्ट हो चुकी है। रात के साथ ही साथ दिन में पारा अपने न्यूनतम तापमान को टच करता जा रहा है। रायपुर में सरकार ने अलाव जलाने की व्यवस्था की है। ठंड के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। जानिए अपने जिले के ताजा हाल।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर दिन ठंड का पारा अपने न्यूनतम तापमान पर पहुंच रहा है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं, आज ठंडी और शुष्क हवाओं से रात के तापमान में और गिरावट दिखने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ठंड के तापमान की बात करें तो गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सरगुजा में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रायपुर में रिकॉर्ड किया है। हालांकि यह तापमान रायपुर के एक ही हिस्से में दर्ज किया गया है। क्योंकि राजधानी के बाकी हिस्सों में तापमान इतना नीचे जा रहा है कि वहां अलाव जलाने की व्यवस्था भी नगर निगम ने कर दी है। वहीं, सरगुजा के मैनपाट में तो ओस की बूंदें तक जमने लगी हैं।severe cold start in chhattisgarhराजधानी रायपुर शहर में ठंडी हवाओं के कारण हर दिन पारा लुढ़क रहा है। यहां रात के समय तापमान में तेजी गिरावट देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री पहुंच गया। इसके साथ ही शहर से थोड़ा बाहर माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। राजधानी रायपुर में बढ़ती ठंड के कारण रायपुर नगर निगम ने खास व्यवस्था करना भी शुरू कर दी है। नगर निगम ने जगह -जगह अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है। जिससे जरूरत मंद अलाव सेंककर अपनी ठंड दूर कर सकें।

प्रदेश के इन जिलों में ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां तापमान 6.1 डिग्री से लेकर 14 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंच रहा है। सबसे कम रात का तापमान सरगुजा में 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में रात का तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। नारायणपुर में रात का तापमान 10.7 डिग्री, लखनपुर में 12.1 डिग्री, रायपुर लाभांडी में 13 डिग्री, वहीं बीजापुर में 13.6 डिग्री रात का तापमान रिकार्ड किया गया।

जम गई ओस की बूंदें

सरगुजा में इतनी कड़ाकेदार ठंड पड़ रही है कि यहां के मैनपाट में ओस की बूंदें तक जम गई है। सरगुजा के मैनपाट इलाके में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, बलरामपुर के सामरी पाट में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग