Dhaara News

चेहरा बदलने से हालात नहीं बदल जाएगा, भाजपा पर जनता को भरोसा नहीं रहा: मोहन मरकाम

राजनीति धारा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अरूण साव भाजपा का नया अध्यक्ष बनने पर को शुभकामनायें लेकिन जिस प्रकार से विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी समाज के नेता विष्णु देव साय को उनके पद से हटाया गया यह भाजपा के आदिवासी विरोधी रवैये को प्रदर्शित करता है। इसके पहले एक और आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी को भी बिना कार्यकाल पूरा किये पद से हटा दिया गया था। भाजपा को आदिवासियों के नेतृत्व पर भरोसा क्यों नहीं है? छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासी समाज की है। राज्य के बड़े भू-भाग में आदिवासी संस्कृति पुष्पित पल्वित है। कम से कम आदिवासी दिवस के दिन ऐसा अप्रिय निर्णय नहीं लेना था। भाजपा के इस निर्णय से पूरे आदिवासी समाज की भावनायें आहत हुई है। भाजपा का चरित्र मूलरूप से आदिवासी विरोधी है। 15 साल तक राज्य में जब भाजपा सत्ता में थी तब भी आदिवासियों की शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक उन्नति में बाधा उत्पन्न की जाती थी। विपक्ष में आने के बाद भी उनके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया। नंदकुमार साय के समय से अन्याय का जो दौर चला था वह विष्णु देव तक पहुंच गया है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग