Neem Leaves Benefits: आयुर्वेद में हर एक पौधे-पत्ती का विशेष महत्व होता है. आयुर्वेद में नीम के पेड़ के भी अलग-अलग फायदे बताए गए है. नीम की टहनी से लेकर पत्ते और बीजों तक हर एक चीज का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है. नीम के पत्ते (Neem Leaves) भले ही कड़वे होते हैं लेकिन इससे हमारे शरीर को कई फायदे होते है. रोजाना खाली पेट इसके पत्ते चबाने से कई कमाल के फायदे होते है. आइए जानते हैं नीम के पत्ते से क्या बेनिफिट्स होते हैं.








