Dhaara News

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट: 8 अप्रैल से रोस्टर में बड़े बदलाव…डिवीजन और सिंगल बेंचों में सुनवाई का नया क्रम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 8 अप्रैल से सुनवाई के रोस्टर में महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो रहे हैं। अब तीन डिवीजन बेंच और 13 सिंगल बेंचों में नियमित सुनवाई की जाएगी।

पहली डिवीजन बेंच

  • सदस्य: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल
  • देखे जाने वाले मामले: सभी जनहित याचिकाएं, हेबियस कार्पस पिटीशन, 2020 तक की क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल अवमानना याचिका, सेक्शन 482 के तहत आवेदन, और धारा 419, 378 के मामले

दूसरी डिवीजन बेंच

  • सदस्य: जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत
  • देखे जाने वाले मामले: सभी सिविल मामले, कंपनी अपील, टेक्स मामले, 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मामले
  • विशेष: यह बेंच कमर्शियल अपीलेट मामलों की भी सुनवाई करेगी

तीसरी डिवीजन बेंच

  • सदस्य: जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस एन के व्यास
  • देखे जाने वाले मामले: क्रिमिनल मामले जो किसी अन्य डीबी को नहीं दिए गए, 2016 तक की इक्विटल अपील, 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मामले

सिंगल बेंचों की व्यवस्था

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की स्पेशल सिंगल बेंच समेत कुल 13 सिंगल बेंचों को भी नियमित सुनवाई के लिए निर्धारित किया गया है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment