Dhaara News

रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, आरोपी गिरफ्तार, सुबह की गई नई प्रतिमा की स्थापना

Raipur News: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 26 अक्टूबर की रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक में लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मूर्ति खंडित करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित

वीआईपी चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को देर रात नुकसान पहुंचाया गया। सुबह होते ही तेलीबांधा पुलिस और नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय संगठनों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मूर्ति तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के सदस्यों ने इसे प्रदेश की संस्कृति और सम्मान पर चोट बताया।

सीएम विष्णु देव साय का सख्त बयान

मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment