Dhaara News

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (IT प्रकोष्ठ) दुर्ग संभाग अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार… अंडा के परमेश्वर बने उपाध्यक्ष

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) दुर्ग संभाग ने अपने प्रथम कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें साहू समाज के 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति संभाग स्तर पर किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कसडोल विधायक व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू व आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू जी के अनुशंसा से, दुर्ग संभाग अध्यक्ष परमानंद साहू नें पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

सनीर साहू अध्यक्ष दुर्ग संभाग युवा प्रकोष्ठ ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई शुभकामना दिए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
जारी नियुक्ति आदेश अनुसार 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष, 19संगठन सचिव, 11 संयुक्त सचिव व 6 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई. टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान की बात कही साथ ही समाज में एक साथ मिलजुलकर भाईचारे के साथ चलने की बात कही।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग