Dhaara News

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी बारिश, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। राजधानी और कई जिलों में एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। Chhattisgarh Weather Alert के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिन मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई है और लोगों को खराब मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की हिदायत दी गई है।

तापमान 30 डिग्री से ऊपर

अगले चार दिनों में अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। बारिश होने से उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौसम अपडेट के मुताबिक, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे किसानों और आम लोगों दोनों को फायदा होगा।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment