Dhaara News

नगपुरा में हुआ हरेली पर छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन, लगे खूब ठहाके, पारंपरिक खेल कूद भी संपन्न

पद्मश्री विश्व विख्यात छत्तीसगढ़ी कवि स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे के स्मृति में ग्राम नगपुरा में हरेली के अवसर पर रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रथम पंक्ति के कवियों को आमंत्रित किया गया था जिसमें कवियत्री सुनंदा शर्मा, बलराम चंद्राकर, गजराज मुफ्त सहित राजेश चौहान,आदि शामिल हुए लोगों ने खूब ठहाके लगाए और कार्यक्रम का आनंद लिया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर अध्यक्षता कांग्रेस नेता जयंत देशमुख, विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई आशा विक्की मिश्रा, जैन मंदिर के डायरेक्टर संतोष यादव, समाजसेवी सिद्धार्थ चंद्राकर, दीप सारस्वत, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन, रविंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे मुख्य अतिथि क्षितिज चंद्राकर ने हरेली पर्व पर समस्त ग्रामीणों को बधाई दी और युवाओं को इस आयोजन की लिए सराहना भी की, उन्होंने कहा कि पारंपरिक तौर पर हरेली हम सदियों से मनाते आ रहे हैं और यह परंपरा हमें जीवित रखना है कांग्रेस नेता जयंत देशमुख ने कहा कि नगपूरा गांव से मेरी राजनीति की शुरुआत हुई और आज बिना किसी पद में होते हुए भी गांव के लोग मुझे याद करते हैं यही मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं, जनपद के पूर्व सभापति विक्की मिश्रा ने युवाओं को कार्यक्रम के लिए आगे आने पर बहुत बधाई दी और कहा कि इसी तरीके से कार्यक्रम को जीवित रखें.
युवा स्टार क्लब के तत्वाधान में उक्त आयोजन किया गया था दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक विभिन्न खेलों का आयोजन भी संपादित किया गया जिसमें नारियल भेला फेक, कबड्डी, साइकिल रेस, खो-खो सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया.
उक्त आयोजन में युवा स्टार क्लब के अध्यक्ष आकाश सेन,संदीप जैन,बादशाह चंद्राकर,उपसरपंच नरेंद्र निषाद ,डॉ भिखम धनकर,जसवंत गोस्वामी,करन घुघवारे, भूपेंद्र रिगरी,गिरेश साहू, हेमंत सिन्हा, ख़िलेश साहू, योगेश ,कान्हा, मिनिकेतन,हमेंद्र साहू ,राजू, लोकेश धनकर , लोकेश सिन्हा, सुनील प्रजापति, अंकित, करण, पुकेश , धनेश, संजय देशमुख , किशोर , डोमार , राकेश धीमर , रितेश , उमेश , धनेश्वर , बलराम कौशिक , नारायण सप्रे, नारायण सिन्हा, तोपसिंग पारकर, राहुल , दीपक , खिलेश्वर सिन्हा ,भानु , रंजीत , नरेश सिन्हा, संतराम यादव , भागवत साहू , रमेश सूर्यवंशी , प्रेम सिन्हा, सुजीत , दिनेश , नरेंद्र सूर्यवंशी ,विजय मडरिया , वेदप्रकाश धनकर, रोहित सिन्हा, इबरार ,दुर्गेश , साहिल, रामजी निषाद एवं अन्य का विशेष सहयोग रहा.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment