Dhaara News

मुख्यमंत्री साय ने जापान की राजधानी टोक्यो में की साकुसा मंदिर का दर्शन,छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना…

रायपुर/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दस दिवसीय विदेश दौरे पर इस दौरान आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान के राजधानी टोक्यो में स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर का दर्शन किया। मुख्यमंत्री साय ने दर्शन करने के बाद अपने शोसल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है,जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामर्थ्य से परिपूर्ण बन सके।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment