Dhaara News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा, शाम को रायपुर वापसी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 11 बजे, वे अपने गृहग्राम बगिया से राज्य ग्रामीण बैंक के वर्चुअल उद्घाटन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे कांसाबेल में वर्धमान इंटरप्राइजेज के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मुख्यमंत्री वनवासी कल्याण आश्रम में रहेंगे और शाम 4:50 बजे रायपुर लौटेंगे।

इसी बीच, भाजपा की तिरंगा यात्रा अभियान की आज से शुरुआत हो रही है, जो 10 से 15 अगस्त तक चलेगा। पार्टी ने प्रत्येक बूथ के 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भाजपा ने इसे “भक्ति का उत्सव” बताया है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment