Dhaara News

CM विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि माता रानी के आगमन की तैयारी पूरे हर्ष और उल्लास के साथ हो रही है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की शक्ति परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश शक्तिपीठों की धरती है। यहां दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बमलेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी और कुदड़गढ़ की मां बागेश्वरी सहित ग्राम-ग्राम में पूजित माता शक्ति हमें समाज की बुराइयों को दूर करने और आदर्श समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता है। इस अवसर पर हमें विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मां आदिशक्ति निश्चित रूप से हमारे सभी संकल्पों को सफल बनाने का आशीर्वाद देंगी।

वीडियो संदेश के अंत में CM साय ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा— “माता रानी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।”

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment