Dhaara News

Dantewada: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचे किरण सिंह देव, कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। जवांगा चौक, हारम चौक, कारली तालाब चौक सहित अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

दंतेवाड़ा । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। जवांगा चौक, हारम चौक, कारली तालाब चौक सहित अन्य जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष किरण सिंह देव को फलों से तौला। स्वागत के बाद सिंह देव दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी हमारा फोकस लोकसभा चुनाव पर है। जल्द ही दंतेवाड़ा में अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। दंतेश्वरी मंदिर कारिडोर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। बीच में हस्तक्षेप करना ठीक नहीं होगा। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में अब कांग्रेस नहीं भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं को मिली सुरक्षा वापस लेने पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

और तेजी से होगा प्रदेश का विकास: किरण सिंह देवकिरण देव ने कहा छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार है। प्रदेश का विकास अब और तेजी से साथ होगा। कांग्रेस सरकार के समय बस्तर का विकास नहीं हुआ। जो सड़कें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में बनी है, वह भाजपा सरकार के समय की है। सरकार बनते ही भाजपा ने किसानों को दो साल का बोनस दिया। 3100 रुपये में धान खरीदी कर रहे हैं। मोदी जी गारंटी पूरी होगी।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग