Dhaara News

लखनऊ में धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा रद्द, LDA ने रद्द किया मैदान आवंटन

यूपी : की राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा अब आयोजित नहीं होगी। 14 से 18 मार्च के बीच होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आयोजन के लिए पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिल सका। संभावित भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट अनुमति नहीं दी। इसी वजह से एलडीए ने आवंटन आदेश वापस ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से सभी जरूरी अनुमतियां नहीं मिलतीं, तब तक सार्वजनिक स्थल किसी बड़े आयोजन के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। आयोजनकर्ता संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अक्टूबर 2025 से चल रही थी। प्रारंभिक योजना के अनुसार कथा का आयोजन डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना था। हालांकि, पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट और शहीद पथ पर जाम की आशंका जताते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए आवेदन किया गया। एलडीए ने 33 लाख रुपये जमा करने की शर्त पर मैदान आवंटित किया था। आयोजकों के मुताबिक, ऑनलाइन भुगतान में तकनीकी दिक्कत आई। प्रतिदिन 2.5 लाख रुपये जमा करने का विकल्प भी दिया गया और दो दिन की राशि जमा की गई, लेकिन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भुगतान दर्ज नहीं हो सका। इस तरह, धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा फिलहाल रद्द हो गई है।
dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग